मटर की खेती कैसे करे | matar ki kheti kaise kare

मटर की खेती कैसे करे

दलहनी सब्जियों में मटर का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है, मटर की खेती से जहां एक ओर कम समय में पैदावार प्राप्त की जा सकती है, वहीं ये भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने में भी सहायक है, फसल चक्र के अनुसार यदि इसकी खेती की जाए, तो इससे भूमि उपजाऊ बनती है, मटर में मौजूद राइजोबियम जीवाणु भूमि को उपजाऊ बनाने में सहायक है, यदि अक्टूबर व नबंवर माह के मध्य इसकी अगेती किस्मों की खेती की जाए, तो अधिक पैदावार के साथ ही भरपूर मुनाफा कमाया जा सकता है, आजकल तो बाजार में साल भर मटर को संरक्षित कर बेचा जाता है, वहीं इसको सूखाकर मटर दाल के रूप में भी इसका प्रयोग किया जाता है, तो आइए जानते हैं कि इस उपयोगी मटर की अगेती फसल की खेती कर किस प्रकार अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है।

matar plant images, matar paudha images, matar farming images
matar ki kheti


मटर की अगेती किस्में व उनकी विशेषताएं

आर्किल

यह व्यापक रूप से उगाई जाने वाली यह प्रजाति फ्रांस से आई विदेशी प्रजाति है, इसका दाना निकलने का 40 प्रतिशत है, यह ताजा बाजार में बेचने और निर्जलीकरण दोनों के लिए उपयुक्त है, पहली चुनाई बोआई के बाद 60 से 65 दिन लेती है, हरी फली के उपज 8 से 10 टन प्रति हेक्टेयर है।

अगेती मटर-7 / वी.एल-7 

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में विकसित प्रजाति है, इसका छिलका उतारने पर 42 प्रतिशत दाना के साथ 10 टन / हेक्टेयर की औसत उपज प्राप्त होती है।

जवाहर मटर-3 / जे.एम-3 / अर्ली दिसम्बर

यह प्रजाति जबलपुर में टी-19 व अर्ली बैजर के संकरण के बाद वरणों द्वारा विकसित की गई है, इस प्रजाति में दाना प्राप्ति 45 प्रतिशत होता है, बुवाई के 50 दिनों के बाद पहली तुड़ाई प्रारंभ होती है, औसत उपज 4 टन / हैक्टेयर है।

जवाहर मटर-4 / जे.एम-4

यह प्रजाति जबलपुर में संकर टी-19 और लिटिल मार्वल से उन्नत पीड़ी वरणों द्वारा विकसित की गई थी, इसकी 70 दिनों के बाद पहली तुड़ाई शुरू की जा सकती है, इसके 40 प्रतिशत निकाले गए दानों से युक्त औसत फल उपज 7 टन / हैक्टेयर होती है।

हरभजन / ईसी 33866

यह प्रजाति विदेशी आनुवंशिक सामग्री से वरण द्वारा जबलपुर में विकसित की गई है, यह अधिक अगेती प्रजाति है और इसकी पहली चुनाई बोआई के 45 दिनों के बाद की जा सकती है, इससे औसत फली उपज 3 टन / हैक्टेयर प्राप्त की जा सकती है।

पंत मटर-2 / पी.एम-2

यह पंतनगर में संकर अर्ली बैजर व आई पी, 3 पंत उपहार से वंशावली वरण द्वारा विकसित हैं, इसकी बुवाई के 60 से 65 दिन बाद पहली चुनाई की जा सकती है, यह भी चूर्णिल फफूंदी के प्रति अधिक ग्रहणशील है, इसकी औसत उपज 7 से 8 टन प्रति हैक्टेयर प्राप्त की जा सकती हैं।

मटर अगेता / ई-6

यह संकर मैसी जेम व हरे बोना से वंशावली वरण द्वारा लुधियाना पर विकसित बौनी, अधिक उपज देने वाली प्रजाति है, इसकी पहली चुनाई बोआई के बाद 50 से 55 दिनों के भीतर शुरू की जा सकती है, यह उच्च तापमान सहिष्णु है, 44 प्रतिशत दाना से युक्त औसत फली उपज 6 टन / हेक्टेयर प्राप्त की जा सकती है।

जवाहर पी-4

यह जबलपुर में प्रजाति छोटी पहाडिय़ों के लिए विकसित चूर्णिल फफूंदी प्रतिरोधी और म्लानि सहिष्णु प्रजाति है, इसकी पहली चुनाई छोटी पहाडिय़ों में 60 दिन के बाद और मैदानों में 70 दिन के बाद शुरू होती है, छोटी पहाडिय़ों में औसत फली उपज 3 से 4 टन / हेक्टेयर और मैदानों में 9 टन / हेक्टेयर प्राप्त की जा सकती है।

पंत सब्जी मटर

यह जल्दी तैयार होने वाली प्रजाति है, इसकी फलियां लंबी और 8 से 10 बीजों से युक्त होती हैं, इसकी हरी फली उपज 9 से 10 टन प्रति हेक्टेयर प्राप्त की जा सकती है।

पंत सब्जी मटर-5

यह जल्दी तैयार होने वाली प्रजाति है, यह प्रजाति चूर्णिल फफूंदी रोग प्रतिरोधी होती है, इसकी पहली हरी फली चुनाई 60 से 65 दिनों के भीतर की जा सकती है और बीज परिपक्वता बोआई के 100 से लेकर 110 दिनों में होती है, इसकी हरी फली उपज 90 से 100 क्विंटल प्रति हैक्टेयर है, यह प्रजाति कुमाऊं की पहाडिय़ों और उत्तराखंड के मैदानों में खेती के लिए उपयुक्त है।

इसके अलावा जल्दी तैयार होने वाली अन्य अगेती किस्में

काशी नंदिनी, काशी मुक्ति, काशी उदय और काशी अगेती किस्में है, जो 50 से 60 दिन में तैयार हो जाती हैं।

भूमि, जलवायु व बुवाई का समय

इसकी खेती के लिए मटियार दोमट और दोमट भूमि सबसे उपयुक्त होती है, जिसका पीएच मान 6 से 7.5 होना चाहिए, इसकी खेती के लिए अम्लीय भूमि सब्जी वाली मटर की खेती के लिए बिल्कुल उपयुक्त मानी जाती है, इसकी खेती के लिए अक्टूबर-नवंबर माह का समय उपयुक्त होता है, इस खेती में बीज अंकुरण के लिए औसत 22 डिग्री सेल्सियस की जरूरत होती है, वहीं अच्छे विकास के लिए 10 से 18 डिग्री सेल्सियस तापमान बेहतर होता है।

मटर की उन्नत खेती कैसे करें 

खरीफ की फसल की कटाई के बाद भूमि की जुताई मिट्टी पलटने वाले हल करके 2 से 3 बार हैरो चलाकर अथवा जुताई करके पाटा लगाकर भूमि तैयार करनी चाहिए, धान के खेतों में मिट्टी के ढेलों को तोडऩे का प्रयास करना चाहिए, अच्छे अंकुरण के लिए मिट्टी में नमी होना जरुरी है।

आवश्यक बीज दर व बुवाई का तरीका 

अगेती बुवाई के लिए प्रति हेक्टेयर 100 किलोग्राम बीज की आवश्यकता पड़ती है, इसकी बुवाई से पहले रोगों से बचाने के लिए इसे उपचारित कर लेना चाहिए, इसके लिए थीरम 2 ग्राम या मैकोंजेब 3 ग्राम को प्रति किलो बीज शोधन करना चाहिए, इसकी अगेती किस्म की बुवाई करने से 24 घंटे पहले बीज को पानी में भिगोकर रखना चाहिए तथा इसके बाद छाया में सुखाकर बुवाई करनी चाहिए, इसकी बुवाई के लिए देशी हल जिसमें पोरा लगा हो या सीड ड्रिल से 30 सेंमी. की दूरी पर बुआई करनी चाहिए, बीज की गहराई 5 से 7 सेंमी. रखनी चाहिए, जो मिट्टी की नमी पर निर्भर करती है।

खाद व उर्वरक 

मटर में सामान्यत: 20 किग्रा नाइट्रोजन एवं 60 किग्रा फास्फोरस बुआई के समय देना पर्याप्त होता है, इसके लिए 100 से 125 किग्रा डाईअमोनियम फास्फेट / डीएपी प्रति हेक्टेयर दिया जा सकता है, पोटेशियम की कमी वाले क्षेत्रों में 20 किग्रा पोटाश दिया जा सकता है, जिन क्षेत्रों में गंधक की कमी हो वहां बुआई के समय गंधक भी देना चाहिए, यदि हो सके तो मिट्टी की जांच अवश्य करा ले, ताकि पोषक तत्वों की पूर्ति करने में आसानी हो सके।

मटर की सिंचाई 

प्रारंभ में मिट्टी में नमी और शीत ऋतु की वर्षा के आधार पर 1 से 2 सिंचाइयों की आवश्यकता होती है, पहली सिंचाई फूल आने के समय और दूसरी सिंचाई फलियां बनने के समय करनी चाहिए, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हल्की सिंचाई करें और फसल में पानी ठहरा न रहे।

खरपतवार नियंत्रण

यदि खेत में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार, जैसे- बथुआ, सेंजी, कृष्णनील, सतपती अधिक हों, तो 4 से 5 लीटर स्टाम्प-30 / पैंडीमिथेलिन 600 से 800 लीटर पानी में प्रति हेक्टेयर की दर से घोलकर बुआई के तुरंत बाद छिडक़ाव कर देना चाहिए, इससे काफी हद तक खरपतवारों को नियंत्रित किया जा सकता है।

कटाई और मड़ाई

मटर की फसल सामन्यत: 130 से 150 दिनों में पकती है, इसकी कटाई दरांती से करनी चाहिए, 5 से 7 दिन धूप में सुखाने के बाद बैलों से मड़ाई करनी चाहिए, साफ दानों को 3 से 4 दिन धूप में सुखाकर उनको भंडारण पात्रों में करना चाहिए, भंडारण के दौरान कीटों से सुरक्षा के लिए एल्युमिनियम फोस्फाइड का उपयोग करना चाहिए।

उपज प्राप्ति

उत्तम कृषि कार्य प्रबन्धन से लगभग 18 से 30 किवंटल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त की सकती है।

कितनी हो सकती है कमाई

बाजार में सामान्यत: मटर के भाव 20 से 40 रुपए प्रति किलो के हिसाब से होते हैं, यदि औसत भाव 30 रुपए प्रति किलो भी लगाए, तो एक हेक्टेयर में 70 हजार रुपए तथा इस प्रकार यदि 5 हेक्टेयर में इसकी बुवाई की जाए, तो एक बार में 3 लाख 50 हजार रुपए की कमाई की जा सकती है, बता दें कि मटर, गेहूं और जौ के साथ अंत: फसल के रूप में भी बोई जाती है, हरे चारे के रूप में जई और सरसों के साथ इसे बोया जाता है, इस प्रकार आप अन्य फसलों के साथ इसकी बुवाई कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

मटर की खेती से लाभ

अनुमानित कुल लागत - 20,000 रुपए / प्रति हेक्टेयर। 
मटर की उपज - 30.00 क्विंटल / प्रति हेक्टेयर। 
प्रचलित बाजार मूल्य - 30.00 रुपए / किलोग्राम। 
कुल आमदनी - 90,000 रुपए। 
शुद्ध आय - 70,000 रुपए। 
यदि आप 5 हेक्टेयर में मटर खेती करते हैं, तो आप इससे एक सीजन में 3,50,000 रुपए कमा सकते हैं।

टमाटर की खेती कैसे करे | tamatar ki kheti kaise kare

  1. matar ki kheti mp
  2. matar ki kheti ki jankari
  3. matar ki kheti kaise ki jaati hai
  4. matar ki kheti kaise hoti hai
  5. matar ki kheti ke liye khad
  6. matar ki kheti up
  7. matar ki kheti ka time
  8. matar ki kheti kaise ki jati hai
  9. matar ki kheti kaise kare
  10. matar ki kheti ka video
  11. matar ki kheti kaise karte hain
  12. matar ki kheti ka tarika
  13. matar ki kheti kaha hoti hai
  14. matar ki aadhunik kheti
  15. matar ki kheti batao
  16. matar ki kheti bataen
  17. matar ki kheti ke baare mein jankari
  18. matar ki kheti kab boi jaati hai
  19. matar ki kheti ke baare mein jankari chahiye
  20. matar ki kheti kaise banti hai
  21. matar ki kheti ke bare me jankari
  22. matar ki kheti kaise karni chahie
  23. matar ki kheti dikhao
  24. matar ki kheti dikhayen
  25. desi matar ki kheti
  26. dal matar ki kheti
  27. matar ki kheti ke bare mein jankari
  28. matar ki kheti ke bare mein
  29. matar ki kheti ke tarike
  30. matar ki kheti ke upay
  31. matar ki kheti karne ke tarike
  32. matar fali ki kheti
  33. garmi me matar ki kheti
  34. matar ki kheti himachal pradesh
  35. matar ki kheti hindi
  36. matar ki kheti hai
  37. matar ki kheti hoti
  38. matar ki kheti kaise hoti
  39. matar ki kheti in hindi
  40. matar ki kheti in punjab
  41. matar ki kheti image
  42. matar ki kheti in up
  43. matar ki kheti in mp
  44. matar ki kheti in india
  45. matar ki unnat kheti in hindi
  46. matar ki kheti jankari
  47. matar ki jaivik kheti
  48. matar ki kheti ki jankari hindi me
  49. matar ke kheti ki jankari
  50. matar ki kheti kaise ki jati h
  51. matar ki kheti ka vistar se varnan kijiye
  52. matar ki kheti se labh
  53. matar ki kheti karne ke liye
  54. matar ki kheti me sichai
  55. matar ki kheti me khad
  56. matar ki kheti mein
  57. matar ki kheti kis mahine mein hoti hai
  58. matar ki kheti video mein
  59. matar ki kheti ke bare mein bataen
  60. matar ki organic kheti
  61. matar ki kheti kab hoti hai
  62. matar ki kheti kitne din ki hoti hai
  63. matar ki kheti photo
  64. matar ki pacheti kheti
  65. matar ki kheti ki puri jankari
  66. matar ki kheti kis prakar karen
  67. matar ki kheti rajasthan
  68. matar ki kheti ka samay
  69. sabji matar ki kheti
  70. safed matar ki kheti
  71. shimla matar ki kheti
  72. surya matar ki kheti
  73. sabji wali matar ki kheti
  74. matar ki kheti karne ka tarika
  75. matar ki unnat kheti
  76. matar ki uttam kheti
  77. matar ki kheti ka uchit samay
  78. matar ki kheti video

टिप्पणियाँ